बचाओ बेटी पढ़ाओ "योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 गौतमबुद्धनगर : बीएन सिंह जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के मार्ग निर्देशन में भारत सरकार द्वारा संचालित " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 



16 जनवरी को जनपद में  नव सरस्वती हाई स्कूल,  छिजारसी और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रोजा जबलपुर में बालिकाओं को रिसोर्स पर्सन के माध्यम से आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे बालिकाएं विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के तरीके सीख सके। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान बालिकाओं को सशक्त बनाने का उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।