अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के बैनर तले 31 को दिल्ली में 35 स्थानों पर चक्का जाम की घोषणा

नोएडा ( बी पी सूर्यवंशी):अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के राष्टीय उपाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र झा ने बताया 31 जनवरी 2020 शुक्रवार के दिन जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन एवं दिल्ली के 35 स्थानों पर शांन्तिपूर्ण सांकेतिक चक्का जाम किया जायेगा जिनमें राजघाट,बस अड्डा ,वजीराबाद,बुराड़ीबाईपास,करनाल बाईपास,मधुबन चौक,पीरागढ़ी,उत्तमनगर,नजफगढ़,द्वारकामोड,जनकपुरी,आश्रमचौक,मथुरा रोड,बदरपुर,संगम विहार,धौला कुंआ,मोतीबाग,नारायणा,नरेला,ओखला,डीयू,जे एन यू ,सराय कालेखां,आनंद विहार,सीमापुरी,कश्मीरी गेट,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन,निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन,विनोद नगर,छतरपुर  मेट्रो स्टेशन,मंगोलपुरी,आई टी ओ ,नागलोई मेट्रो स्टेशन,आजादपुर, मे चक्का जाम किया जाएगा ।



उन्होंने बताया कि हमारी  मुख्य मांग पृथक मिथिला राज्य ,मैथिली भाषा को संवैधानिक दर्जा के मुताबिक मातृभाषा का अधिकार के अंतर्गत ग्रियर्सन द्वारा प्रस्तावित मिथिला के तीसों जिला मैं विद्यालयों के प्राथमिक कक्षा मैं मैथिली की पढ़ाई अनिर्वाय किया जाय  नेपाल मैं कोशी पर डैम मिथिला का सर्वागिण विकास ,एक सवाल के जबाब मैं कृष्ण चन्द्र झा ने आगे बताया देश भर मैं विभिन्न नेताओ के द्वारा मैथिल के साथ दोयम दर्जे के नागरिकों के तरह व्यवहार एवं उपहास ,दिल्ली अग्निकांड मैं 39 मैथिल के दर्दनाक मौत के विरोध मै ,मिथिला मैं एम्स ,आई आई टी ,एवं एयरपोर्ट ,और बेरोजगारी के कारण पलायन के मुददापर 35 स्थानों पर दिल्ली मै शांन्तिपूर्ण सांकेतिक चक्का जाम एवं जंतर मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा  । कृष्ण चन्द्र झा ने एक स्लोगन ,विकासक झुनझुना  आब नई बजाऊ,मिथिला राज्य लेल अलख जगाऊ
आब नई त कहिया ,आन्दोलनक धूमि रहल अछि पहिया 
संघर्ष समिति मिथिला राज्य लेल केलक तैयारी 
आन्दोलनक खूंटा गाड़ी ,आहवाहन करै छि यौ भैयारी के द्वारा भी अपनी बात रखी।