आगामी 8 जनवरी हड़ताल की व्यापकता के मद्देनजर डीएम ने ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ की बैठक

गौतबुद्धनगर : मजदूर विरोधी,  एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं मजदूरों की विभिन्न मांगों/ समस्याओं पर होने वाली 8 जनवरी 2020 की देशव्यापी हड़ताल के दिन गौतम बुध नगर में ट्रेड यूनियनों ने व्यापक तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सभी मजदूर संगठन शांतिपूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन करें इसी के मद्देनजर विगत दिवस  देर शाम  जिलाधिकारी  बीएन सिंह ने ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ कैंप कार्यालय सेक्टर 27 नोएडा पर बैठक की और हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का आह्वान किया गया।



इस अवसर पर ट्रेड यूनियन नेताओं ने भी हड़ताल में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की बात कही और कहा कि उद्योगपति भी मजदूरों को जबरन काम पर ना बुलाएं, जिससे गतिरोध उत्पन्न ना हो। सभी मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि जनपद में सभी ट्रेड यूनियन के द्वारा शांतिपूर्वक अपना जुलूस निकाला जाएगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ट्रेड यूनियन नेता  आर पी सिंह, के पी ओझा,  गंगेश्वर दत्त शर्मा, रितेश कुमार झा, कुलदीप शर्मा, सुधीर त्यागी , उदय चंद्र झा, राम मिलन सिंह, भरत डेंजर,  पूनम देवी ने हिस्सा लिया। श्रम विभाग से उप श्रम आयुक्त पीके सिंह, सहायक श्रम आयुक्त एके सिंह,व प्रभाकर मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्र सहित पुलिस विभाग व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


 हड़ताल का आह्वान इंटक, एच एम एस, सी आई टी यू, यूटीयूसी, यूपीएल एफ, बी एल यू, टीयूसीआई, नोएडा कामगार महासंघ आदि संगठनों ने किया है। यह जानकारी उपायुक्त श्रम पीके सिंह के द्वारा दी गई है।