8 जनवरी को श्रमिकों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

  गौतबुद्धनगर (भारत भूषण शर्मा): 8 जनवरी को विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रस्तावित हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण अलर्ट पर हैं।



कल की हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, उपायुक्त श्रम विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र का सघन दौरा किया गया। संयुक्त टीम के अधिकारियों द्वारा मदरसन कंपनी, सिंटेक्स, कविया बियर, शाही एक्सपोर्ट तथा अन्य कई औद्योगिक इकाइयों में पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया। जहां पर कंपनियों के एचआर से फीडबैक प्राप्त की गई। वहीं दूसरी ओर श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भ्रमण के दौरान वार्तालाप करते हुए शांति पूर्वक हड़ताल करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा दी गई है।