युवाओं को अटल जी के मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयन्ती  दादरी विधानसभा के बिसरख मंडल में मनाया गई जिसमें दादरी विधायक  तेजपाल नागर ,जिलाध्यक्ष  विजय भाटी  ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  मान अन्नू पंडित  ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सारिका शर्मा ,ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयन्ती मनाई



और कुछ इस तरह उन्हें याद किया दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने अटल बिहारी वाजपेई  को युगपुरुष बताया वही अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए अनु पंडित ने उन्हें इस सदी का महानायक करोड़ों युवाओं के प्रेरणा सोत्र बताया और आज के युवाओं को अटल के मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी ,,वही कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता 
संदीप गोयल , राजु पंडित जलपुरा, नरेश भारद्वाज, सम्मी चौधरी, कृष्णा गुप्ता एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी अटल जी को याद करते हुए उनको नमन किया।।