*थाना साइट 5* में *वादी दिवस* का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थानों में माह के द्वितीय व चतुर्थ मंगलवार को वादी दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 24.12.2019 को *थाना साइट 5* में *वादी दिवस* का आयोजन किया गया।



जिसमें लूट, महिला संबंधी, शरीर संबंधी, एक्सीडेंट सम्बंधी तथा धोखाधड़ी तथा चोरी से संबंधित अपराधो के 11 वादी/ आवेदक उपस्थित हुए। उनके प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जाॅचकर्ता अधिकारियों को बुलाकर वादी के सामने उनके मामलों की गहन समीक्षा की गयी तथा उनके मामलों को त्वरित निस्तारण हेतु विवेचकों/ जाँचकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
    दिनाक 25.04.2019 को थाना साइट 5 पर मु0अ0स0 91/2019 धारा 363/ 366 ipc वादी द्वारा अपनी पुत्री के व्यपहरन के बारे में दर्ज कराया गया था। दिनाक 21.12.2019 को वादी की पुत्री को सकुशल बरामद कर माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशों के अनुपालन में परिजनों को सुपुर्द किया गया । वादी दिवस पर आज परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।