तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह ने असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को जेवर में किए कंबल वितरण

गौतमबुद्धनगर: जनपद में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान संचालित करते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस क्रम में उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह के नेतृत्व मे मंगलवार को तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह के द्वारा अभियान चलाकर जेवर में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया गया।



 *गौरतलब है कि शीत लहरी और ठण्ड से बचाव के लिए गौतमबुद्धनगर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरन्तर अभियान संचालित करके गरीब, असहाय और सड़क किनारे सोते हुए लोगों को कंबल वितरण किए जा रहे हैं। यह जानकारी तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान आगे भी पूरी तहसील में संचालित रहेगा और असहाय तथा गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।