सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बंद पड़ी  निर्माणाधीन साइड  कल से शुरू होने पर नोएडा में व्यापारियों में खुशी की लहर

नोएडा (भारत भूषण शर्मा) | उत्तर प्रदेश की व्यापारिक संस्था उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल व नोएडा की शटरिंग एसोसिएशन द्वारा पिछले बहुत समय से निर्माण साइड खुलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे | जिसके तहत  नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह व गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह को ज्ञापन दिए गए थे |  2 दिन पहले ही विधायक जी ने कहा था कि एनजीटी  व डीएम से बात करके साइटों को खुलवाया जाएगा |



सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज नोएडा के सेक्टर 51 में गौतम बुध नगर के व्यापारियों ने आज हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन व शटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया | सभी व्यापारियों ने लड्डू खिलाकर व्यापारी  नेताओं का आभार व्यक्त किया | उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हम सरकार के आभारी हैं जिन्होंने हमारी मांगे मानी क्योंकि निर्माणाधीन कार्य बंद होने से व्यापारी वर्ग ही नहीं मजदूर वर्ग में भी बहुत ज्यादा निराशा  था |  पिछले बहुत दिनों से काम बिल्कुल निम्न स्तर पर चला गया था और भारत की जीडीपी भी बहुत नीचे चली गई थी | शटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने कहा हम नोएडा के विधायक पंकज सिंह जी का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारी मांग पूरी की | इससे बंद पड़े कामों में तेजी आएगी | स्वागत समारोह में मुख्य रूप से आज के  स्वागत कार्यक्रम में नोएडा की विभिन्न संस्थाओं ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल शटरिंग एसोसिएशन सेक्टर 51 होशियारपुर व्यापार मंडल सेक्टर 49 बरोला व्यापार मंडल वेल्डिंग एसोसिएशन नोएडा टिंबर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  रघुनाथ,   कमल शर्मा, मनोज गुप्ता  , मिथुन चौहान राकेश गुप्ता राकेश  कुमार विशु कुमार अनेक अन्य व्यापारी उपस्थित थे |