सदर तहसील के अधिकारियों द्वारा असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को किए कंबल वितरण

गौतमबुद्धनगर: जनपद में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान संचालित करते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।



इस क्रम में उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी के नेतृत्व मे शनिवार को नायब तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा अभियान चलाकर ग्राम कासना की मढैया में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया गया।