प्रियंका की सुरक्षा में लगी महिला पुलिस ने आरोप को बताया झूठा

  इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थापना के 135वें वर्ष के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के आवास उनके परिजनों से मिलने निकलीं थीं। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दोपहिया वाहन से रिटायर्ड आइपीएस एसआर दारापुरी के आवास ले जाने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का चालान किया गया है। वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे थे। रविवार को अपनी पत्नी के साथ उत्तर  प्रदेश पुलिस के व्यवहार की कड़ी निंदा की। रॉबर्ट ने रविवार को ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका से जैसी धक्का.मुक्की की है मैं उससे बहुत व्यथित हूं। जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका गला पकड़ लिया वहीं दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह गिर गईं।


पुलिस ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूठा बताया है प्रियंका ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनका गला दबाया लेकिन प्रियंका की सुरक्षा में लगी महिला पुलिस  ने आरोप को झूठा बताया और कहा कि बिना बताए उन्होंने रास्ता बदला और बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार हो गईं