पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयन्ती को ‘‘सुशासन दिवस’’ के रूप में मनाया।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकताओं ने छलैरा बारात घर, सैक्टर 44, नोएडा में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयन्ती को ''सुशासन दिवस'' के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में एक शिक्षक के घर जन्म लेने वाले इस अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्तित्व ने अपनी अपार मेहनत से भारत के प्रधान मंत्री के पद तक सफर करना कोई आम बात नहीं है। उनके द्वारा भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की गई जो भारत को जोड़ने में क्रान्तिकारी साबित हुयी।



इस मौके पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चन्दगीराम यादव, सूरजपाल राणा, गिरीश कोटनाला, उमेंश त्यागी, संजय मिश्रा, राजकुमार चैहान, पंकज सैनी, मुकेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, राकेश यादव, गौरव सेठी, अशोक शर्मा, उषा झां, सुनीता शुक्ला, रानी देवी, निशा सिंह समेत काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।