नायब तहसीलदार सदर ने असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को किए कंबल वितरण

गौतमबुद्धनगर: जनपद में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान संचालित करते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।



इस क्रम में उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी के नेतृत्व मे बुधवार को नायब तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा घरभरे की झुग्गी झोपडीयों में अभियान चलाकर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया गया।