नागरिकता कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा सड़क पर उतरे हजारों लोग

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर मुंबई और बेंगलुरु में भी तमाम संगठनों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून का समर्थन किया  तमाम संगठन लगातार विधेयक के समर्थन में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। नागरिकता कानून के समर्थन में दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को महाराष्ट्र में भी लोगों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर बिल का समर्थन किया। नागपुर के अलावा मुंबई और बेंगलुरु में भी तमाम संगठनों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून का समर्थन किया