मंत्री बनने के लिए परिक्रमा तेज किसे मिल सकती है जगह

रांची:- पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने रघुवर दास के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने हेमंत सोरेन के नाम पर लेकिन बाजी सोरेन ने मार ली साल 2014 के चुनाव में 19 सीट जीतने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा  के खाते में 30 सीट गई तो कांग्रेस ने भी 16 सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की


रांची हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए बुधवार को कवायद तेज रही। उनकी कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से पांचए कांग्रेस से पांच और राजद से एक मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार भी गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी की ओर से हेमंत सरकार में मंत्री पद को लेकर आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव राजेंद्र प्रसाद सिंह बन्ना गुप्ता आदि का नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी अपने संपर्क सूत्रों को खंगाला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व अपेक्षाकृत युवा विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी देने के पक्ष में है।