जेवर तहसील के अंतर्गत जहांगीरपुर में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरण

 गौतम बुध नगर में बढ़ती हुई शीतलहर को देखते हुए जनपद में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान



संचालित करते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस क्रम में आज देर रात्रि उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह एवं तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह के द्वारा जहांगीरपुर में अभियान चलाकर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करते हुए शासन की योजना का लाभ पहुंचाया गया।