दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट के साथ गलन व ठिठुरन बढ़ गई

पहाड़ों से होकर आ रही उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं से पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है। दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट के साथ गलन व ठिठुरन बढ़ गई है।


प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन व रात का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हो रहा है। यह शीत लहर प्रदेश वासियों को दो दिन और परेशान करेगी। जिलों में ठंड की वजह से स्कूल.कालेज बंद करने पड़े हैं वहीं ट्रेनों और हवार्ई यात्राएं प्रभावित हैं। 


 मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दरम्यान प्रदेश के विभिन्न अंचलों में प्रचण्ड शीतलहर चल सकती है। इन अगले दो दिनों में प्रदेश में ठण्ड का प्रकोप और गहरा सकता है।