दादरी के जघन्य अपराधों के विभिन्न अभियोगों में वांछित/फरार चार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू प्रत्येक पर एक लाख रुपये के पुरुस्कार की घोषणा

गौतमबुद्धनगर : अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना दादरी के जघन्य अपराधों के विभिन्न अभियोगों में वांछित/फरार चार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू प्रत्येक पर एक लाख रुपये के पुरुस्कार की घोषणा की है। उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार करवाने वाले या सूचना देने वाले को एक लाख रुपए की धनराशि से पुरुस्कृत किया जाएगा।


वांछित/फरार अभियुक्तो का नाम पता
1. अमित कसाना पुत्र सतवीर निवासी ग्राम रिस्तल थाना लोनी जिला गाज़ियाबाद सम्बंधित मु0आ0सं0 399/2019 धारा 147/148/149/323/307/384/504 भा0द0वि0 थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर।
2. योगेश पुत्र श्योराज निवासी ग्राम डाबरा थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर सम्बंधित मु0अ0सं0 20/2019, धारा 147/148/149/364/323/504/506/302 भा0द0वि0 थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर।
3.मनोज उर्फ राहुल पुत्र फिरे सिंह निवासी नंगला नैनसुख थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर सम्बंधित मु0अ0सं0 184/2013, धारा 147/302/307 भा0द0वि0 थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर।
4. जोगेन्द्र उर्फ जुगला पुत्र अजीपाल निवासी ग्राम घंघोला थाना साइट 5 जिला गौतम बुद्ध नगर सम्बंधित मु0अ0सं0 800/2019, धारा 307 भा0द0वि0 थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर।