भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर मंडल की बिरौडी गांव में बैठक

ग्रेटर नोएडा (भारत भूषण शर्मा): 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर मंडल की एक बैठक बिरौडी गांव में मनोज मावी के आवास पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने किया बैठक में मंडल प्रवास पर आए मुख्य अतिथि शिकारपुर पूर्व विधायक एवं क्षेत्रीय  महामंत्री मुंशीलाल गौतम रहे बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुंशीलाल गौतम ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल पर सुशासन दिवस के रूप में अटल का जन्मदिन मनाया जाएगा और उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि के विषय में जानकारी देंगे धारा 370 तीन तलाक राम मंदिर  निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश हमारी सरकार मैं संपन्न हुआ जोकि 500 सालों से विवादित चला आ रहा था नागरिकता संशोधन बिल पास होने से पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश से शोषित  वंचित हिंदू सिख ईसाई पारसी जैन बोद्ध  धर्मों के लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले के भारत में शरणार्थी बने हुए हैं उनको भारत की नागरिकता मिलेगी उन सबको जनता के बीच ले जाकर बताने का काम करेंगे बैठक में जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि 25 दिसंबर को श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन के रूप में प्रत्येक मंडल पर मनाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे पार्टी संगठन मंडल गठन और सरकार की उपलब्धि  भरी नीतियों पर वक्तव्य होंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी सूरजपुर  मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी सतीश गुलिया जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य बलराज भाटी जिला मंत्री सत्यवीर भाटी गुरुदेव भाटी मनोज मावी अजीत मुखिया पवन वैष्णव विनोद शर्मा राजेश ठेकेदार सुनील शौनक अर्पणा सिंह राज नागर कर्मवीर सिंह वीरपाल मावी जितेंद्र सिंह भाटी रिंकू शर्मा अनिल शर्मा ओम दत्त गौतम कपिल भाटी आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे