भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस  पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |

नोएडा (भारत भूषण शर्मा): समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस  पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की | इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की 



इस अवसर पर बोलते हुए निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और जो सामाजिक रूप से तिरस्कृत थे उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आजीवन संघर्ष किया |डॉक्टर अम्बेडकर कुशल विधिवेत्ता ,अर्थशात्री ,राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे | डॉक्टर अम्बेडकर ने कोलम्बिआ और लन्दन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की | भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया | जातीय भेदभाव , छुआछूत जैसी तमाम कुरीतियों का विरोध किया और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया। 
इस अवसर पर सपा नेता चौधरी जयकरण, अर्जुन प्रजापति ,बबलू चौहान,मुकेश प्रधान,अविनाश सिंह,मोहसिन सैफी, मनोज प्रजापति, राजेश कुमार,रूबी पाल,आरती पाल,भूरे प्रजापति,नईम मलिक, विक्रम,ऋषि, ,विनोद नामदेव ,महावीर पाल ,मूलचंद पाल, धर्मवीर, मुन्ना सिंह, भूरे प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे |