मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रविवार को बाबरी मस्जिद को लेकर किया गया ट्वीट |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रविवार को बाबरी मस्जिद को लेकर किया गया ट्वीट चर्चाओं में आ गया। अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाए जाने के आपराधिक मामले में अप्रैल 2020 तक अदालत का फैसला आ सकता है। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई रोजाना हो रही है। बीते 11 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई में तेजी लाते हुए विशेष अदालत ने अभियोजन को रोजाना चार गवाहों को समन जारी करने का आदेश दिया था। लिहाजा ऐसी संभावना है कि दिसम्बर के अंत तक इस मामले में परीक्षण की कार्यवाही पुरी हो जाए।


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा उच्चतम न्यायालय ने राम जन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी 27 साल हो गए हैं।


19 अप्रैल 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर इस मामले की सुनवाई दो साल में पूरा करने का आदेश दिया था। लेकिनए तय मियाद में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। 19 जुलाई 2019 को विशेष अदालत की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने यह अवधि नौ माह के लिए और बढ़ा दी। साथ ही यह आदेश भी दिया कि अगले छह महीने में गवाहों को पेश करने की कार्यवाही पूरी कर ली जाए। इस मामले में लालकृष्ण आडवाणीए मुरली मनोहर जोशीए उमा भारती व कल्याण सिंह समेत 32 लोगों के खिलाफ सीबीआई अपने अभियोजन के गवाहों को पेश कर रही है। अब तक इस मामले में करीब 347 गवाह पेश किए जा चुके हैं। इस समय कल्याण सिंह के मामले में गवाहों को पेश किया जा रहा है।