बच्चों ने पर्यावरण में फैले प्रदूषण के लिए जागरूकता रैली निकाली।












नोएडा (फेस वार्ता)।  नोएडा  में  हमारा कर्तव्य के पदाधिकारीयो एवं निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों ने पर्यावरण में फैले प्रदूषण के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्था के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने किया और बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए बिगड़ते पर्यावरण के कारण बताते हुए उसके कम करने के उपाय भी बताये । रैली स्टेडियम से शुरु होकर अंत में रैली स्पाइस माल व सेक्टर 21-25 होते हुए विधायक पंकज सिंह के सेक्टर 26 कार्यलय पर समाप्त हुई जहा विधायक पंकज सिंह ने बच्चों से बाते की और प्रदूषण के दूर करने विषय में जानकारी दी। 



रैली में संस्था के सन्योजक मनोज कटारिया, संस्थापक दिनेश पांडे, अध्यक्षा निशु मिश्रा, कोषाध्यक्ष शीबा अंसारी  आदि ने हिस्सा लिया