अवैध शराब बरामद, दो व्यक्तियों को भेजा गया जेल|

 गौतमबुद्धनगर(फेस वार्ता) डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद, दो व्यक्तियों को भेजा गया जेल, मुकदमा किया गया दर्ज जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशानुसार   अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री पर अंकुश लगाने के  क्रम मे किये जा रहे प्रवर्तन अभियान में  जनपद के आबकारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव  व एस.एस.एफ. मेरठ  के आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा 



 नोएडा के सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन   के पास रोड चेकिंग मे एक  हुन्डई एसेन्ट कार नं. डी.एल.2 सी.ए डी. 35 09  में स्कीम बना कर छिपा कर रखी गयी कसिनो प्राईड व्हिस्की ब्रांड की 13 पेटी  हरियाणा मार्का शराब के साथ दो व्यक्ति 1- सुभम पुत्र सुभाष नि.रोहतक हरियाणा  2- चिराग पुत्र संजय नि.रोहतक हरियाणा  को गिरफ्तार किया गया।  तस्करी में प्रयुक्त वाहन व बरामद शराब को जब्त कर दोनो अभियुक्तों  के खिलाफ थाना सेक्टर 49 मे एफआईआर दर्ज कराया गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान निरंतर रूप से जनपद में संचालित किया जा रहा है और अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी है।