राजस्व वसूली में दादरी तहसील के अधिकारियों की बड़ी कार्यवाही

 गौतम बुद्ध नगर से राजस्व वसूली में दादरी तहसील के अधिकारियों की बड़ी कार्यवाही 5 लाख से अधिक के बकायेदार को बकाए की धनराशि जमा न करने पर तहसील की हवालात में किया गया बंद।



जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी राजीव राय तथा उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा राजस्व वसूली अभियान को बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित किया जा रहा है, और जिन बकायेदारों के द्वारा बकाए की धनराशि जमा नहीं कराई जा रही है उनके विरुद्ध राजस्व वसूली अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस क्रम में आज दादरी तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा बड़ा कदम उठाते विद्युत देय के ₹547191 के बकायेदार शादाब पुत्र अब्दुल को बकाए की धनराशि जमा न कराने पर तहसील दादरी की हवालात में बंद करने की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व वसूली का अभियान निरंतर रूप से तहसील में संचालित हैं और सभी बकायेदारों के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।