कनफिडिरेश्न ऑफ एन0सी0आर0 रेजिडेन्टस वैलफेयर एसोसियेशन की वार्षिक सामान्य सभा


 दिल्ली में साम 6 बजे आयोजित की गई। आम सभा की अध्यक्षता पी0एस0जैन अध्यक्ष द्वारा की गई। सभा का संचालन अनिल शर्मा महासचिव द्वारा किया गया। वार्षिक सामान्य सभा में अन्य विषयो के साथ वर्ष 2019-2022 की कार्यकारणी के गठन पर चर्चा की गई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री पी0एस0जैन के नाम का प्रस्ताव सर्व टी0एन0कोल, विजय भाटी, सुबोध नागपाल व मुकेश अग्रवाल ने किया तथा समर्थन  ए0एस0गुलाटी, आर0एस0राठी, पंकज अग्रवाल, विनय गुप्ता,



पी0के0अग्रवाल, अनिल शर्मा, श्रीमति वकुल कोशिक, रेनू शर्मा, अनुरंजना त्यागी, अन्जु पचौरी, ब्रिगेडियर अशोक हक, र्क0 टी0पी0त्यागी, एम0एल0शर्मा, साहिद अहमद व सदन में उपस्थित सभी सदस्यो ने जोर दार तरीके से किया अतः श्री पी0एस0जैन को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया, श्री टी0एन0कोल ने प्रस्ताव किया की शेष कार्यकारणी का गठन का अधिकार अध्यक्ष को दे दिया जाय तथा अध्यक्ष अपनी एक परामर्श समिति बना लेवे जिसमें विचारविमर्श करके कार्यकारणी का गठन अध्यक्ष द्वारा कर लिया जाये। जिसे आम सभा ने सर्व सम्मति से अनुमोदन किया तथा अध्यक्ष द्वारा सदन से नाम मागने पर सदस्यो द्वारा श्री ए0एस0गुलाटी, विजय भाटी, टी0एन0कोल, मुकेश अग्रवाल व सुरेश गोयल के नाम का प्रस्ताव किया जिसकी सहमति सदन द्वारा दी गई अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शेष कार्यकारणी का गठन शिघ्र ही कर लिया जायेगा।
बैठक में वार्षिक लेख जोखा कोषाध्यक्ष श्री एम0एल0शर्मा ने रखा और आम सभा द्वारा उसे पास किया गया तथा आगामी वर्ष के लिए औडिटर की नयुक्ति की गई।
र्क0 टी0पी0त्यागी द्वारा दिल्ली में कोनरवा के सहयोग से राष्टीय अधिवेशन करने प्रस्ताव किया तथा श्री विजय भाटी ने इस का समर्थन किया इस पर आम सभा ने कहा की यह कार्यकारणी का विषय है आगामी कार्य कारणी की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाये।
वार्षिक सामान्य सभा में भारी संख्या में सदस्य उपस्थित हुऐ। नये सदस्यो का परिचय कराया गया। अध्यक्ष द्वारा पूर्व की कार्यकारणी को भंग किया गया।
वार्षिक सामान्य सभा में आगे की कार्य की योजना पर चर्चा की गई जिसमें सदस्यो ने सुझाव दिये कि :
1. जल की कमी व जल संचयन पर शिघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए।
2. प्रदुषण की रोकथाम के सभी उपायो के समबंध में कार्यवाही की जानी चाहिए जिसमें प्रदुषण के उतसर्जन को रोकने व बड़ते प्रदुषण को कम करने के उपायो पर कार्य किया जाना चाहिए।
3. स्वास्थ सेवाओ में सुधार तथा निजि अस्पतालो द्वारा वसूले जा रहे अधिक दरो पर भी विचार किया जाऐ।
4. शिक्षा के क्षेत्र में सुधार में स्कूलो की फीस पर कार्यवाही करनी चाहिए।
5. एयर पोर्ट पर आने व जाने पर  में लगने वाले अधिक समय के समबंध में कार्यवाही करनी चाहिए।
6. मेट्रो रेल के समय प्रात काल में पहले किया जाना चाहिए जिससे यात्री सुबह चलने वाली शताबदी आदि ट्रेनो से जाने के लिए समय से रेलवे स्टेशन पर पहुच सके।