गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा *आपरेशन क्लीन* *10*

 गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा *आपरेशन क्लीन* *10* अभियान अफ्रीकी देशो के नागरिको के वीजा पासपोर्ट तथा उनकी गतिविधियो को चैक किये जाने हेतु जनपद पुलिस एवं अभिसूचना शाखा द्वारा चलाया गया इस अभियान के अन्तर्गत नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना शाखा द्वारा 03 टीमे बनाकर निम्न स्थानो पर *1. एलिस्टोनिया सोसाइटी पाई-1* थाना सूरजपुर 2. *सिग्मा-3* थाना बीटा-2, 3. *ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी* थाना दादरी, 4. *एल्डीको ओमिक्रान-1* थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत *सघन चैकिंग* अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान *नाइजीरिया,* *केन्या*, *तंजानिया*, *जाम्बिया,* *आइबरी कोस्ट,* *अंगोला* आदि देशो के करीब *320 नागरिको* के आवश्यक दस्तावेज चैक किये गये जिसमे *लगभग 260 लोगो के पासपोर्ट वीजा आदि दस्तावेज वैध* पाये गये एवं *लगभग 60 विदेशी* नागरिको के दस्तावेज संदिग्ध,अपूर्ण अथवा उपलब्ध नही पाये गये। कुछ लोगो द्वारा पासपोर्ट, वीजा नही दिखाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान *60 विदेशी* नागरिको को पूछताछ के लिये हिरासत मे लिया गया है जिसमे *32 पुरूष* एवं *28 महिलाये* है। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानो पर संदिग्ध गतिविधिया भी पाई गयी है। चैकिंग के दौरान *बियर की 222 बोतल* दिल्ली मार्का, *3.5 किग्रा गांजा,* *06 लेपटाॅप* एव *114 सिमकार्ड एयरटेल* के बरामद किये गये है। गिरफ्तार लोगो से एलआइयू टीम द्वारा पूछताछ जारी है।