आज तक 21 हज़ार 644 ऑनलाइन टोल फ्री 89 8080 8080 पर मिस कॉल करके नए सदस्य बनाए

 गौतमबुद्ध नगर (फेस वार्ता )आज दिनांक 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक भाजपा कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की बैठक पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पर्व सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख सुभाष भाटी ने बताया कि 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद आज तक 21 हज़ार 644 ऑनलाइन टोल फ्री 89 8080 8080 पर मिस कॉल करके नए सदस्य बनाए गए हैं जिसमें ग्रेटर नोएडा मंडल से 2765 दादरी मंडल से 2875 जारचा मंडल से 2631 रबूपुरा मंडल से 2842 बिसरख मंडल से 2561 जेवर मंडल से 2852 कासना मंडल से 2540 दनकौर मंडल से 2578 नए कार्यकर्ता ऑनलाइन बनाए गए हैं और उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्य कार्यकर्ता बनाएंगे उन्हीं कार्यकर्ताओं को पार्टी सक्रिय सदस्यता देने का काम करेगी इस अभियान से पार्टी के दिए गए 20% और जिले में एक लाख सदस्यों को ऑनलाइन सदस्यता पूरा करने का काम सभी कार्यकर्ता करेंगे जिसमें पार्टी की तरफ से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को विस्तारक के रूप में सेक्टर बूथों पर जिम्मेदारी दी गई है सभी वर्गों के लोगों को सदस्यता दी जा रही है जिसमें क्षेत्र की जनता बढ़-चढ़कर इस पर्व सदस्यता अभियान में भाग ले रही है बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभु सदस्यता प्रमुख महेश शर्मा विमल पुंडीर जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य सेवानंद शर्मा नीरज शर्मा संजीव शर्मा सत्यपाल शर्मा श्री राम रावत विजय रावल अशोक रावल कपिल गुर्जर सतवीर भाटी रवि जिंदल चंद्रवीर नागर विजय कसाना आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे और जिले भर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन सदस्यता पर्व अभियान को पूरे जनपद में चलाया