ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के नोएडा विधानसभा अध्यक्ष बने दिवाकांत झा
नोएडा।(Bharat Bhushan Sarma  ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा  ने सलारपुर निवासी दिवाकांत झा को नोएडा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की नीतियों को आम जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं ।


यहां पर आम नागरिकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इन नागरिकों की मदद करने को बहुत कम लोग आगे आ पाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है। नोएडा विधानसभा अध्यक्ष बने दिवाकांत झा ने कहा कि आने वाले समय में शहर की हर प्रकार की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। समय-समय पर जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शहर में फीस वृद्धि को लेकर आम नागरिकों में रोष है। इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर ज्ञान प्रकाश अवस्थी सुबोध कुमार मिश्रा पुष्पेंद्र कुमार शर्मा कर्नल जितेंद्र सिंह सुनीता शर्मा आकाश शर्मा पूजा शर्मा एवं मयंक अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे