लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के लिए वोट मांगे।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा के ग्राम दुजाना में प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के लिए वोट मांगे। दादरी विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार के दुवारा कराये जा रहे विकास कार्यो को गिनाकर जनता से वोट मांगे। दादरी विधायक ने ग्राम दुजाना में दादी सत्ती धाम पर संस्कृति एवं पर्यटन मत्रालय के दुवारा डॉ महेश शर्मा के प्रस्ताव पर कराये जा रहे कार्यो तथा ग्राम दुजाना में हो रहे अन्य विकास कार्यो का हवाला देते हुए तथा डॉ महेश शर्मा को विकास पुरुष बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे।



दादरी विधायक के प्रचार के दौरान भी जनता में मोदी को लेकर अलग जोश नजर आया सभी ने दादरी विधायक को आश्वस्त किया की उनका वोट केवल भारतीय जनता पार्टी को जायेगा क्योकि यह पार्टी सभी के विकास पर ध्यान देती है और भेदभाव नहीं करती। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ मेजर रूप सिंह नागर, नंदराम, प्रभु नम्बरदार, हेतराम, महाराम, ब्रहम सिंह बाबूजी, पवन उर्फ़ बबली, राजकुमार आर्य, मुकेश एडवोकेट, जोगिन्द्र, जयपाल, मौजीराम नागर, तेजपाल नागर, अमित प्रधान, मनीष प्रधान, पोपल, टोनी, योगिन्द्र, भूपेंद्र, मुकेश नागर, सुखवीर नागर, हरलाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, बलराज भाटी, सुरेन्द्र प्रधान, अशोक प्रधान, बिजेंद्र प्रमुख, संदीप शर्मा, संजय शर्मा, प्रेमराज भगत जी, जगत सिंह भाटी, कप्तान धर्मवीर सिंह, रघुराज प्रधान, तथा जफ़र अली सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे