जिलाधिकारी बीएन सिंह ने साप्ताहिक स्टाफ समीक्षा बैठक करते हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।





गौतमबुद्धनगर :- (फेस वार्ता ) जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक स्टाफ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा अपने अपने कार्यों में गतिशीलता लाने व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के उद्देश्य से ठोस कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य कराए जाना सुनिश्चित किया जाए और सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश शासन की जो मंशा है उसी के अनुरूप समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण अपने अपने कार्यक्रमों के संचालन में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे और सभी कार्य में गुणवत्ता के साथ समय पर डिलीवरी करने का कार्य करेंगे ताकि आम नागरिकों में शासन के प्रति एक अच्छा संदेश निरंतर रूप से जनपद गौतम बुद्ध नगर की ओर से जाता रहे। उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की एवं सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि जिनके पास लम्बित प्रकरण है उनको तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने की कार्यवाही की जाये ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी प्रकरण लम्बित न रहें और उसका तत्काल निस्तारण कराया जा सकें। श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय  में आने वाले जनसामान्य के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ समझौता किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं होगा।* 

     *उन्होंने बैठक में समीक्षा करते हुये समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये कि ज्यादा से ज्यादा पत्राचार मेल मर्जिंग के माध्यम से किया जाये तथा अपना समस्त विभागीय डाटा एक्सेल सीट पर तैयार करें और चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र तथा लेखपाल, अमीनों, चतुर्थ क्लास कर्मचारी की समस्याओं  के जो भी लम्बित प्रकरण है, उनका तत्काल संज्ञान लेते हुये निस्तारण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशा0 दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनिन्द्र नाथ उपाध्याय तथा कलैक्ट्रेट के अधिकारीगण व कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया।