गौतम बुद्ध नगर लोकसभा को बसपा ने लूटा और बचा खुचा अखिलेश यादव ने भी नही छोड़ा : जिंतेंद्र सिंह
 

 ग्रेटर नोएडा (फेस वार्ता भारत भूषण) शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह कीचुनावी सभाओं के बीच 9वें दिन आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंतेंद्र सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

 

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जिंतेंद्र सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी ने सेना का राजनीतिकरण बहुत तेजी से किया है। इस सरकार से पहले ऐसे सेना का गलत उपयोग नही किया गया था। सेना के काम का श्रेय सिर्फ सेना को मिलना चाहिए,लेकिन बीजेपी इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।


 

उन्होंने कहा कि, नोटबन्दी की वजह बताने से सरकार भाग रही है और वहीं बिना प्लान के GST भी घातक साबित हुआ है।

इन सब से इतर अपने क्षेत्र के बारे में चर्चा करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि, पहले गौतम बुद्ध नगर लोकसभा को बसपा ने लूटा और बचा खुचा अखिलेश यादव ने भी नही छोड़ा।

नोएडा के एफडीआर लगभग खत्म कर दिया गए हैं। इस लूट की राजनीति की शुरुआत बसपा ने की है।

जिंतेंद्र सिंह ने कहा कि, इतने कम समय में मैंने सारी तैयारी की है और जनता के विश्वास के लिए खड़ा हुआ हूँ। मेरा और मेरे पिताजी चौधरी बिहारी सिंह जी का दामन साफ है जिसे जनता देख रही है।   

उन्होंने कहा कि, अगर बाकी के प्रत्याशीयों की जांच होती है तो सभी के काले चिट्ठे सामने आ जाएंगे। मैं मीडिया से अपील करता हूँ कि सभी प्रत्याशियों की डिबेट करवाई जाए। 

अंत में जितेंद सिंह ने कहा कि, हमारी जीत निश्चित है। हमारी लड़ाई किसी प्रत्याशी से नहीं बल्कि अन्य सभी उम्मीदवारों की लड़ाई हमसे से हैं।

इस मौके पर PSP उम्मीदवार जिंतेंद्र सिंह के साथ जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी (बब्बल),  शिवमणि रौशा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, शिवराम यादव लोकसभा प्रमुख प्रभारी आदि सदस्य मौजूद रहें।