डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर  परिवहन विभाग के अधिकारी स्कूली बसों के मानकों की  जांच करने के उद्देश्य से  संचालित कर रहे हैं  अभियान





 गौतम बुध नगर :-  जिलाधिकारी बीएन सिंह  के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन  में परिवहन विभाग, गौतम बुध नगर  के प्रवर्तन दलों के द्वारा स्कूली वाहनों  के निरीक्षण के क्रम में आज दिनांक  20 April 2019 को यात्री कर  अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर श्रीमती  नीलम द्वारा सेक्टर 22, नोएडा स्थित  समरविले स्कूल के वाहनों का एवं  उनके  प्रपत्रो का निरीक्षण किया गया।  उनके द्वारा निरीक्षण किए गए स्कूल  के 40 बसों के प्रपत्र एवं मानक - 

 first aid box, 

fire distinguisher, 

retro reflective tape etc


  नियमानुसार पूर्ण पाए गए । बसों में जीपीएस एवं कैमरे भी लगे पाए गए। यह जानकारी सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन एके पांडे के द्वारा दी गई है।