भाजपा के जुमलों से काम नही चलता है और यह पूरे देश की जनता समझ चुकी है- डॉ. अरविंद सिंह

नॉएडा(facewarta) कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने बुधवार को नॉएडा व दादरी में जनसंपर्क कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


मंगलवार को डॉ अरविंद ने प्रेस वार्ता कर अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया था | जिसमे  पार्टी के कई कार्यकर्ता व  पदाधिकरी नज़र नहीं आये जिससे पार्टी में  नाराज़गी  साफ नज़र आई  तथा नहीं चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं |



डॉ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के विकास के17 मुद्दों को शामिल किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने इन्ही मुद्दों को लोगों के साथ साझा किया और क्षेत्र में विकास करने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह ने जिला नयायालय गौतम बुद्ध नगर का दौरा किया जहां उन्होंने वकीलों से मुलकात कीए वहीं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत फूल.मालाओं से किया। इसके आलावा उन्होंने कनारसीए साकीपुरए पालीए सुनपुराए कचैराए मिलक लच्छीए रोजा.जलालपुरए छलैराए सदरपुर गांव सदरपुर कॉलोनी आदि जगहों पर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। डॉ अरविंद सिंह और पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने छलैरा से सदरपुर तक पदयात्रा करी और लोगों के घरो पर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी के लिए अपने कार्यकाल में कुछ नही किया, उन्हें कोई सुविधाएं नही दी, किसानो के लिए कोई काम नही कियाए शिक्षा का स्तर नही बढ़ा, स्वास्थ्य सेवाएं नही दी, महिला सुरक्षा पर कोई काम नही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों से काम नही चलता है और यह पूरे देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने बताया की मौजूदा सांसद को क्षेत्र की जनता से मिलने का समय नही है गावों में जाने का समय नही है तो क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार सरकार परिवर्तन बेहद जरुरी है और यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वह हर क्षेत्र में विकास कराएंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, सेवा दल अध्यक्ष अशोक पंडित, जिला महासचिव अजीत दौला यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम नागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।