सेक्टर 34 नोएडा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 24 से 31 मार्च तक



 

नोएडा।(बी.पी. सूर्यवंशी )  श्री राधारानी भागवत सेवा समिति नोएडा द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होगा। प्रतिदिन होने वाले इस आयोजन में ब्रज रसिया सहित अन्य कलाओं का दर्शक आनंद ले सकेंगे।

प्रेस वार्ता में श्री राधा रानी भागवत समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा के सहयोग से एवं नोएडा के कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सेक्टर 34 बी 2 पार्क नर बिहार पार्ट वन के सामने आयोजित किया जा रहा है। भागवत कथा का समय सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगा।  फिर ब्रज रसिया सायं 7:00 से 8:00 तक होगा इसके उपरांत प्रसाद भोजन की भी व्यवस्था की गई है।


 श्री राधा रानी भागवत सेवा समिति  के  सदस्यों ने प्रेसवार्ता में बताया कि 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा 24 मार्च को प्रातः 9:00 से सेक्टर 19, 20 से एवं  11:00 बजे से सनातन शिव मंदिर सेक्टर 34 से प्रारंभ होकर विभिन्न अपार्टमेंट से होते हुए B-2 पार्क कथा स्थल पर समाप्त होगी। इसके उपरांत प्रसाद भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा का उद्देश्य गौ सेवा एवं पर्यावरण एवं ब्रज का जीर्णोधार करना है। उन्होंने बताया कि बरसाना के निकट चिकसौली गांव गहवर वन में स्थित मान मंदिर बरसाना में श्री रमेश बाबा द्वारा 55000 गायों की गौशाला का संचालन किया जा रहा है। साथ ही 25000 गांव में कीर्तन एवं प्रभात फेरी प्रतिवर्ष, 15000 भक्तों को निःशुल्क ब्रज चौरासी कोस यात्रा, यमुना नदी को व्रज वृंदावन पुनः लाने का महा आंदोलन, बरसाना में अखंड भंडारा, 1000 बच्चों का निशुल्क गुरुकुल, ब्रिज के 53000 हेक्टेयर दिव्य पर्वतों की खनन से रक्षा, ब्रज में डेढ़ लाख वृक्षारोपण आदि कार्य संपन्न किए जा चुके हैं।

इस मौके पर यशोदा नंदन ने बताया कि माता जी गोशाला से बड़े पैमाने पर शुद्ध गाय के दूध का वितरण दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यहां धूप बत्ती, हवन के लिए निर्मित सामग्री का प्रयोग वातावरण की शुद्धता के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यहां निर्मित सामग्री का उपयोग करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य के लिए बड़ा फायदा मिलेगा। संस्था द्वारा 40-45 प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है।

इस मौके पर श्री राधारानी भागवत सेवा समिति के सदस्यों व अन्य संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने अपने- अपने विचार प्रकट करते हुए भागवत कथा की महिमा और गौ सेवा के संबंध में अपने विचारों को रखा। इनमें अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय गोयल, सुरेश गुप्ता, दिनेश, मनोज अग्रवाल, एनपी सिंह, के के जैन, मुकेश शर्मा, डीपी गोयल, राधा शर्मा, बलराज गोयल, प्रमोद, नितेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।