सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती





ग्रेटर नोएडा:- शनिवार को प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 109 वी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा  सूरजपुर स्थित पार्टी जिला  कार्यालय पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं एक  विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवादी नेता थे। उनको अपने स्पृष्टवादी विचारों के लिए जाना जाता है। डॉ लोहिया के विचार आज कहीं अधिक सार्थक है और कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण एवं देश की सेवा में समर्पित रहा उन्होंने देश में गरीब अमीर के बीच बढ़ती खाई को पटाने के लिए संघर्ष  किया और  उनकी समाजवादी विचारधारा ने देश का एकीकरण करने का काम किया। प्रत्येक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को डॉ राम मनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए कहा कि भारत की आजादी में इन महान क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने भारत की आजादी के लिए मरते दम तक संघर्ष किया और युवावस्था में ही मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप सर प्रदेश राजकुमार भाटी, इंद्र प्रधान, सुनील भाटी, फिरदोष शाहनाज, जगवीर नम्बरदार, कमल भाटी, अकबर खान, इंतजार खान, अनीस अहमद, विकास भनौता, अनूप तिवारी,  इमरान खान, विक्रम टाइगर, वकील सिद्दीकी, साकिर खान, संजय प्रजापति, वकील सिद्दीकी, रिजवान खान आदि मौजूद रहे।