नोयडा में सांस्कृतिक क्रांति व जनचेतना का संचार करने जा रहा है नोयडा सांस्कृतिक महोत्सव
 

नोयडा  facewarta  सिमटने का कार्य फाउंडेशन फ़ॉर कृष्ण कला व शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष प्रख्यात नृत्यांगना अनु सिन्हा व आयोजन समिति से जुड़े प्रतिष्टित व्यक्ति व अन्य बरिष्ठ कलाकारो ने संबोधित किया। संस्था नोयडा शिल्प हाट के इसी स्थल पर नोयडा संस्कृति महोत्सव 29 30 व से 31 मार्च, 2019 को आयोजित करने जा रही है।

नोयडा संस्कृति महोत्सव

 

नोएडा में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही नोएडा संस्कृति महोत्सव की उद्घोषणा हो गई और चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपद या प्रतिपदा) को सृष्टि का आरंभ हुआ था और अब नॉएडा संस्कृति महोत्सव द्वारा नॉएडा में  नववर्ष के आगमन के पूर्व यह महोत्सव 29 मार्च से 31 मार्च 2019 को नववर्ष आगमन का आगाज़ करेगा और नॉएडा वासियों के लिए एक कला का अद्भुत संगम करेगा। पेड़-पोधों मे फूल ,मंजर ,कली  आना शुरू कर चुके हैं  और  ,  वातावरण मे एक नया उल्लास  है जो मन को आह्लादित कर देगा  । इस अद्भुत संस्कृत महोत्सव का  आयोजन श्री मती अनु सिन्हा जो को फाउंडेशन फॉर कृष्णा कला केंद्र के अध्यक्ष हैं एवं स्वयं ही  देश की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं।  उनकी टोली  जिसने देश के सभी प्रमुख कलाकार कला गुरु एवं कला शिष्य हैं इन सभी ने पिछले दो महीनों से लगातार दिन-रात एक करके नोएडा संस्कृति महोत्सव को सफल बनाने हेतू कार्य किया है। 

 

नोयडा संस्कृति महोत्सव के मुख्य उद्देश्य

1. नोयडा की राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान स्थापित करना

2. स्थानीय स्तर पर नई पीढ़ी में कला संस्कृति का विकास करना।

3. नोयडा के कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान देना।

4. नवनिर्मित शिल्प हाट को बिशिष्ट पहचान देना।

5. नोयडा में संगीत, नृत्य कला के माध्यम से सांस्कृतिक क्रांति का आगाज करना।

6. अंतरराष्ट्रीय स्तर के विविध क्षेत्रों के कला कौशल का नोयडा के लोगो से परिचय कराना।

7. इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष कर, इसके स्वरूप व आकार को विविध व बड़ा करते हुए सूरजकुंड मेले जैसे आयोजन में रूपांतरित करना।

8. संस्कृति व संगीत के माध्यम से कंक्रीट के शहर नोयडा को एक समग्र व सम्पूर्ण शहर के रूप में बदलना ताकि यहाँ के निवासियों का बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास हो सके।