मिहिर सेना पार्टी ने दिया भाजपा को समर्थन   
नोएडा (फेस वार्ता)   आज मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र नागर ने अपनी कार्य समिति के साथ मिलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को अपने दल के साथ उनके दिल्ली स्थित आवास पर अपने दल का समर्थन पत्र दिया I


उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व उ०प्र० गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर  भी उपस्थित रहे I इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मिहिर सेना के सभी कार्यकर्ता मिलकर पश्चिम में भाजपा को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएं I