कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह ने लोगों से की मुलाकात

खुर्जा  (फेस वार्ता ) गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को जीटी रोड स्थित एनएच प्लाजा, खुर्जा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। हवन पूजन करने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी  सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है अलग.अलग धर्मो को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। और जैसा की खुर्जा के लोगों में मैं भाईचारे की भावना को देखने को मिल रही है तो आप सभी से गुजारिश करता हूं कि इस बार परिवर्तन जरुरी ह|  मुझे एक मौका दे और कांग्रेस को वोट देकर  विजयी बनाये। उन्होंने बताया कि कैसे देश के पढ़े.लिखे युवा आज बेरोजगार हैं, कितनो की नौकरियां उनसे छीन ली गई हैं, परिवारों के पास रोजगार का साधन नही है और वर्तमान सरकार इस पर कुछ नही कर रही है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा हालही में लांच करी योजना नुयतम आय योजना पर भी लोगों से चर्चा की और उस स्कीम से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।


                                                                      
उद्धाटन के बाद डॉ. अरविंद ने खुर्जा से सटे महमदपुर गांव बड़ा गांव  अचलपुर, टक्कर नगरिया,  रायपुर गांव फरखना गांव आदि में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया और लोगों से जमीनी समस्याओं के बारे में चर्चा की । उन्होंने किसानो से उनकी जमीनों के सही मुआवजा न मिलने पर भी विस्तार से बात की  और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसानो से जुड़ी समस्याओं पर प्राथमिकता से काम करेगी।