सनी हिंदुस्तानी बना इंडियन आइडल का विजेता

सनी हिंदुस्तानी बना इंडियन आइडल का विजेता कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने वाला सनी हिंदुस्तानी आज इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता बन गए हैं



सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है   जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं पंजाब के बठिंडा के जूता पाॅलिश करने वाले सनी हिंदुस्‍तानी के सिर सुरों का ताज सजा है। सनी टीवी सिंगिंग रियल्‍टी शो इंडियन आइडल का विजेता बन गया है। शो को फिनाले में सनी को विजेता घोषित किया गया तो बठिंडा शहर खुशी से झूम उठा। शहर में देर रात दीवाली सा समां हो गया और लोगों की आतिशबाजी से शहर रोशन हो गया। सनी की कामयाबी पर लोगों ने खुशी जाहिर की। सनी हिंदुस्‍तानी ने शो में अपनी गायकी से देश भर के संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था और उनके विजेता बनने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार यह सच साबित हुई। सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल के 11वें सीजन का विजेता बन गया है। सर्वाधिक वोट हासिल करके उसने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। इंडियन आइडल के नए सीजन की शुरूआत से ही सनी ने संगीत प्रेमियों का दिल अपनी दमदार गायकी से  जीत लिया था। शो के दौरान कई संगीत के जानकारों ने तो उसकी तुलना मशहूम गायक व संगीतकार नुसरत फतेह अली खान तक से कर दी थी सनी को विनर बनने पर 25 लाख की राशि की इनामी राशि मिली। इसके अलावा एक लाख रूपये का अलग चेक मिला है। इसके साथ ही एक फिल्म में गाने का भी उसे मौका मिलेगा। इंडियन आइडल में भाग लेने के दौरान सनी हिंदुस्‍तानी तीन फिल्मों में गाने गा चुका है।  करीब 21 वर्षीय सनी इंडियन आइडल में भाग लेने से पहले तक बूट पॉलिश करता था। लेकिन अपनी गायकी से वह कुछ समय में ही संगीत का सितारा बन गया। सनी के पिता नानक भी बूट पॉलिश ही करते थे। उनकी जम्मू में आई बाढ़ के दौरान मौत हो गई थी। वह वहां सैनिकों के बूट पॉलिश करने के लिए जाया करते थे।