पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा  ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई

नोएडा ( भारत भूषण): भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतम बुध नगर के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद गौतम बुध नगर  डॉ महेश शर्मा से सेक्टर 27 नोएडा जाकर मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा  ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन के कार्य एवं जनता के कार्यों में  अपनी सहभागिता निभाकर कार्य करें  



और आगामी लक्ष्य 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंच सके उसके लिए निष्ठा से काम करें जिससे पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पूरा हो सके इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग अमित चौधरी धर्मेंद्र कोरी जिला उपाध्यक्ष देव भाटी गजेंद्र मावी बबली नागर अमित पंडित सत्यपाल शर्मा योगेंद्र छोकर रिंकू भाटी गुरुदेव भाटी कर्मवीर आर्य विकास चौधरी अजीत मुखिया मूलचंद प्रधान जयदेव शर्मा रजत शर्मा दिनेश भाटी देव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे