नोएडा (फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीसीपी क्राइम अशोक कुमार सिंह से मिला।कांग्रेस नेताओं ने जेवर एयरपोर्ट के अंतर्गत प्रशासन और किसानों के बीच हुए वाद विवाद को लेकर और किसानों पर हो रहे फर्जी मुकदमों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
और डीसीपी से मांग की कि जिन किसानों पर फर्जी मुकदमे किए गए हैं उन किसानों के फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और जो किसानों की जायज मांग हैं उनको पूरा किया जाए।अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी। डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि किसानों के साथ न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी और ना ही उनके साथ कोई अन्याय होने दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व को भी दे दी गई है। अगर किसानों के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करेगी और इस आंदोलन में प्रदेश और राष्टीय स्तर के नेता सम्मिलित होंगे । आज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू ,प्रदेश सचिव विदित चौधरी ,पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ,महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ,पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र नागर पुरुषोत्तम नागर अजीत दौला किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेश तालान ,अशोक पंडित ,नवीन नागर ,राम भरोसे शर्मा ,शाहिद खान ,धारा सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।