ग्रेटर नोएडा ( भारत भूषण) :जिला कांग्रेस कार्यालय अल्फा वन पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू व प्रदेश सचिव मोनिंदर सिंह सूद बाल्मीकि जी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी द्वारा पहुंचाए गए कैलेंडरो का भी वितरण किया गया।आज की इस बैठक में विगत दिनों में हुए कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई तथा संगठन को कैसे मजबूत किया जाए।इसके बारे में विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश सचिव मोनिदर सिंह सुद जी ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अलग बातचीत कर संगठन को मजबूत करने के बारे में कार्यकर्ताओं से बात की।जिलाधयक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करके 2022 में कांग्रेस की सरकार बननी है।उन्होंने बताया कि जो भी कोई कार्यकर्ता कांग्रेस के संगठन में काम करना चाहता है वह अपने आवेदन जिला कार्यालय डी 161 अल्फा वन ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर पर जमा करा सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर अजीत डोला महिला अध्यक्ष सुनिता शारदा अनिल डाढा शाहिद खान रजा खान चंद्र मल बाल्मीकि शकील अहमद धर्मेंद्र सिंह भाटी कपिल नंबरदार रघुराज भाटी उदयवीर भाटी विक्रम नगर लेखराज दिनेश कुमार देवेंद्र नगर सोनू खारी राम भरोसे शर्मा एचएन शर्मा पारुल चौधरी पुनीत कुमार सुनैना सिंह रोजी लांबा नीरज तंवर पवन रईसा श्यामवीर प्रजापति योगेश थलान विपिन कसाना अजय कुमार राजीव नगर रोहतास भडाना जगमोहन राजेश शर्मा ज्ञानेंद्र आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।