अन्तर्सदनीय खेल दिवस वार्षिक खेल दिवस-2020 में चैम्पियन रहा शक्ति सदन

 ग्रेटर नोएडा(फेस वार्ता भारत भूषण ):-एपीजे इंटरनैशनल स्कूल ग्रेटर  नोएडा में  अन्तर्सदनीय खेल दिवस  प्रतियोगिताओं का आयोजन था कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना सिंह द्वारा किया गया उन्होंने अपने भाषण में खेल के महत्व को दर्शाते हुए कहा  कि स्पोर्ट्स का अर्थ केवल खेल खेलना ही नहीं है



 अपितु यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित रहना  सिखाता है |  इससे नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है और चारित्रिक उन्नति में भी यह सहायक होता है खेल दिवस में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के  खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया द्य आज विभिन्न प्रकार की दौड़ हुईं जैसे . रिले रेस 100 मी 200 मी  400 मीटर दौड़  हर्डल रेस इत्यादि विद्यालय के खिलाडियों ने अत्यधिक उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ अपना हुनर दिखाया प्री प्राइमरी के खिलाड़ियों की विभिन्न प्रकार की दौड़ हुई जो कि मुख्य रूप से मनोरंजक थी जैसे बैट एंड बॉल थ्रेड एंड बीड्स थ्री लेग रेसक्रॉस द टनल प्री प्राइमरी की मुख्य दौड़ क्रॉस द टनल में नर्सरी के प्रज्ञान प्रथम इवान ने दूसरा और ईशान तीसरे स्थान पर रहे वही दूसरी ओर थ्रेड एंड बीड्स रेस में नव्या त्यागी  ने प्रथम अनन्या चित्रांशी ने दूसरा और गौरी मालिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया  जूनियर वर्ग के लड़कों  की रिले रेस में शक्ति सदन के  कृष्णा  कृतिज्ञ देवांग और ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरी ओर इंटरमीडिएट में भी शक्ति सदन के ही जय कादियान विश्वम, लखावन, कुणाल भाटी और मनुमय मिश्रा ने बाजी मार ली  जूनियर वर्ग में लड़कियों की 200मी दौड़ में सत्य सदन की इशिका  ने प्रथम शक्ति सदन की ऋचा ने  दूसरा  और धैर्य सदन की कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं इंटरमीडिएट वर्ग के लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सत्य सदन के ईमान, दानिश  प्रथम एलक्ष्य  सदन की तेजस भाटी दूसरे और शक्ति सदन के  सुविज्ञ गौतम तीसरे स्थान पर रहे



   इंटरमीडिएट वर्ग के लड़कों की 100 मी हर्डल  दौड़ में सत्य  सदन के यशांश पचौरी   प्रथम ए दूसरे स्थान पर धैर्य सदन के शौर्य वर्धन साहनी  रहे द्य  वही दूसरी ओर लड़कियों की  इंटरमीडिएट वर्ग के लड़कियों की 100 मी हर्डल  दौड़ में धैर्य सदन की काव्या प्रथम  रहीं द्य  ये सभी दौड़ प्रतियोगिताओं बड़े जोर- शोर एवं हर्षोल्लास पूर्वक संचालित की गईं सभी खिलाडियों  ने दौड़ प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया द्य विद्यालय के प्रांगण में अंतर्सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का नजारा बड़ा ही मनमोहक एवं दर्शनीय था अंत में सभी अंतर्सदनीय प्रतियोगियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना सिंह  ने  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को रजत पदक तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को कांस्य पदक वितरित किए वार्षिक खेल महोत्सव  2020में  चैम्पियन शक्ति सदन  दूसरे स्थान पर सत्य सदन  तथा तीसरे स्थान पर लक्ष्य सदन  रहा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना सिंह ने सभी खिलाड़ियों  को अपने आशीर्वचनों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगितायों का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास सहयोग की भावना एक दूसरे को जानना इत्यादि गुणों का विकास होता है अंततः विजेता शक्ति सदन को चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की और सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया