नोएडा ( भारत भूषण शर्मा) - व्यापार मंडल की टीम ने नोएडा ट्रांसफर हुए पुलिस अधीक्षक अग्रवाल का स्वागत व्यापार मंडल की तरफ से फूलों का गुलदस्ता व शुभकामना पत्र देकर किया | उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अग्रवाल से स्वागत के बाद कहा कि पिछले कुछ समय में कानून व्यवस्था क्षेत्र में बहुत अधिक सुधार हुआ है लेकिन साइबर क्राइम की घटनाएं शहर में बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है| अग्रवाल ने कहा कि हम मानते हैं कि इस समय साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत बड़े स्तर पर हो रही हैं जिसमें लाखों लाखों रुपए की हेराफेरी हो रही है |
अग्रवाल ने कहा कि शहर की सभी बड़ी-बड़ी कंपनियों से इस बारे में चर्चा की जाएगी जिसमें पेटीएम, अमेज़न ,ओला और उबर शामिल होंगी | इन कंपनियों को कहा जाएगा की डाटा किसी भी स्तर पर लीक नहीं होना चाहिए जिससे आम आदमी को परेशानी ना हो | प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि हमें आपसे उम्मीद यही है कि आप अपराध और अपराधियों के प्रति कड़ा रुख रखेंगे जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल खत्म हो सके| राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय गोयल ने नोएडा में आने पर अग्रवाल का स्वागत किया | उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के महामंत्री प्रवीण गर्ग ने नोएडा में ताजा बने U turn को ठीक करवाने की मांग की | आज की मुलाकात में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ,चेयरमैन नवनीत गुप्ता. राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय गोयल ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग व अन्य व्यापारी वर्ग सम्मिलित हुए