श्रम विभाग की ओर से पेंशन सप्ताह मनाया

 गौतमबुद्धनगर(फेस वार्ता): शासन के निर्देश पर एवं जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में श्रम विभाग की ओर से पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज ,उ० प्र० उध्योग व्यापार मंडल नोएडा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार जैन के  सहयोग से सेक्टर 41 एवरग्रीन स्वीट्स पर मार्केट मे  एक शिविर का आयोजन आज दिनांक 06/12/2019 को 12 वजे किया गयख है।



नोयडा गौतमबुद्ध नगर श्रमिकों एवं व्यापारियो को PMSYM योजना का पंजीकरण तथा व्यापारी वर्ग को प्रधानमंत्री लघु व्यापारी पेंशन योजना के तहत पंजीकरण कराया गया है। आयोजित शिविर में सी.एस.सी सेन्टर की भी व्यवस्था की गयी, जिससे मौके पर ही पंजीयन हो सके। आयोजित किए गये शिविर में उत्तर प्रदेश उध्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं सेक्टर 41  व्यापार मंडल प्रभारी राजकुमार गर्ग  एवं  श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारी पेंशन योजना के संबंध में विस्तारपरक रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। यहां पर पेंशन के संबंध में व्यापारियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित कराया गया है। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम व्यापारियों को लाभ उपलब्ध हो सके। शिविर मे वरिष्ठ श्रम प्रवर्तन अधिकारी नोयडा डा० संजय कुमार लाल एवं उ प्र उध्योग व्यपार मंडल नोएडा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार जैन सेक्टर 41 के व्यापार मंडल प्रभारी एवं एवरग्रीन स्वीट्स के स्वामी राजकुमाय गर्ग , रोहित गुजराल एवं दीपक कपूर आदि व्यापारी  एवं  राकेश एवं अन्य अधिकारी मौजूद है।