ग्रेटर नोएडा (फेस वार्ता):- उन्नाव रेप पीड़िता के निधन के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा किभाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और चारों तरफ जंगलराज कायम है। आज पूरे देश में बालिकाओं और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, लूट, अपहरण आदि आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आई हुई है और कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर उन्होंने ने सरकार से पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक मदद तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों को फाँसी देनी की मांग की। इस मौके पर मुख्य फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, सुनील चौधरी, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, कृशान्त भाटी, देवेंद्र अवाना, सुनील बदौली, विनोद लोहिया, महेंद्र यादव, शौकत अली चेची, देवेंद्र गुर्जर, अमित रौनी, रेशपाल अवाना, विक्रम टाइगर, वकील सिद्दीकी, आदि मौजूद रहे।