गौतमबुद्धनगर : जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर नगरपालिका दादरी, नगर पंचायत बिलासपुर, रबूपुरा, जहांगीरपुर, जेवर एवं दनकौर में विगत दिवस देर रात्रि तक सभी नगर पंचायतों के मुख्य चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद में निर्बल वर्ग एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत अलाव जलाने के साथ-साथ असहाय एवं निर्बल वर्ग के व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जा रहा है।