इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत अपने छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। 

गौतमबुद्धनगर  भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत छूटे हुए 6 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में आगामी 6 जनवरी से मिशन इंद्रधनुष अभियान पूरे जनपद में संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समस्त जनपद वासियों आसानी के साथ लाभ उठा सकें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नेपाल सिंह एक वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। समस्त जनपद वासी संबंधित वीडियो का अवलोकन अवश्य करें और सरकार के मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत अपने छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।