गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

 गौतबुद्धनगर:  जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर  बीएन सिंह  के निर्देशन में जनपद  में शासन एवं सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम मंडापा तथा अन्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान संचालित करते हुए कंबल का वितरण किया गया।



यह अभियान उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी एवं तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह तथा अन्य राजस्व के अधिकारियों द्वारा संचालित किया गया। ज्ञातव्य हो कि शासन की योजना के अंतर्गत असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन की अधिकारीगण बड़े स्तर पर कंबल वितरण कर रहे हैं। तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तहसील में संचालित किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य स्थानों पर जहां पर गरीब एवं असहाय व्यक्ति मिलेंगे उन्हें कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि शासन की योजना का उन्हें लाभ प्राप्त हो सके।