ग्रेटर नोएडा : जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर कार्यालय डी 161 अल्फा वन पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली भारत बचाओ महारैली के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी के आह्वान पर 14 दिसंबर को होने वाली महारैली में जिले से हजारों की तादात में लोग पहुंचेंगे। कांग्रेस के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में जाएंगे। इसके लिए 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सभी ब्लॉकों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। गौतम बुध नगर के विभिन्न सेक्टरों में गांव में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आईसीसी व पीसीसी सदस्य महिला अध्यक्ष और बाकी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी प्रचार प्रसार कर लोगों को जोड़ेंगे। इस बैठक में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की आज युवा नेता अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस जॉइन की।श्रीमती सुमन भाटी और श्रीमती पारुल चौधरी ने भी कांग्रेस की ज्वाइन कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का काम किया। श्याम वीर प्रजापति ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर पूर्व जिला अध्यक्ष तफसीर आलम Aicc सदस्य दिनेश अवाना अजित दौला महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर अशोक पंडित शाहिद खान उदयवीर भाटी रवि भाटी दिनेश शर्मा रामभरोसे शर्मा एचएल सिंह पुनीत सनी तेगा तेजिंदर नागर कपिल नंबरदार विनय चौहान श्रीमती सुमन भाटी पारुल चौधरी रोजिया लांबा राजेंद्र अवाना वसील अहमद विपिन कसाना अनुराग यादव देव प्रकाश यादव दिव्यांग शुक्ला हेमचंद नागर श्यामवीर प्रजापति डॉक्टर सतीश शर्मा लायक राम पहाड़िया प्रकाश चंद नागर एम एल वर्मा नरेंद्र भाटी सोनू खारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली भारत बचाओ महारैली के संबंध में एक बैठक का आयोजन |