बिरयानी बेचने वाले युवक की पिटाई मामले में तीन गिरफ्तार

रबूपुरा :-  थाना रबूपुरा के खेड़ा गांव  मोहम्मदाबाद में बिरयानी बेचने वाले दलित युवक की पिटाई मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है 


                                                                                                   



 दिनांक 13.12.2019 को लगभग 16:30 बजे थाना रबूपुरा क्षेत्र मे खेडा अंडर पास के नीचे बिरयानी की ठेली लगाने वाले दलित समाज के व्यक्ति लोकेश पुत्र मोमराज निवासी मौहल्ला अम्बेडकर नगर कस्बा व थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर के साथ तीन लडको द्वारा मारपीट की गई एवं जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया गया। इस घटना के सम्बन्ध मे नियमानुसार अभियोग मु0अ0सं0 434/19 धारा 323/506 भादवि व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट थाना रबूपुरा पर प्रतिवादीगण 1.ब्रजेश उर्फ वीरम पुत्र कर्मवीर, उम्र 22 वर्ष, 2-सोनू उर्फ गुल्वा पुत्र श्यामवीर, उम्र 25 वर्ष, 3. आनन्द पुत्र महेन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी खेडा थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी जेवर द्वारा गृहण कर तत्काल प्रारंभ की गई। विवेचना मे उपरोक्त तीनो अभियुक्तगण के विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये। घटना के बाद से अभियुक्त अपने घरो से फरार हो गये थे। आज दिनांक 15.12.2019 कीे सायं तीनो अभियुक्तगण को जनपद बुलन्दशहर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुयी। इनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


 गिरफ्तार अभियुक्त 1.ब्रजेश उर्फ वीरम पुत्र कर्मवीर, उम्र 22 वर्ष  2.सोनू उर्फ गुल्वा पुत्र श्यामवीर, उम्र 25 वर्ष 
 3.आनन्द पुत्र महेन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष निवासी खेडा थाना रबूपुरा जिला  गौतमबुद्धनगर।